नेहा: नमस्ते सर, सबसे पहले एक बेहतरीन पुस्तक अपने पाठकों में जारी करने के लिए बधाई। जानना चाहूंगी कि इसे पढ़कर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं पाठक?
कैलाश: पाठक इसे एक असली कहानी की तरह पढ़ रहे है और इसमें उन्हें अपनी पहचान मिल रही है

नेहा: आप को यह हट कर पुस्तक लिखने का खयाल कैसे आया?
कैलाश: यह पुस्तक मैंने कुछ नया सोचने वाली महिलाओं और समाज मे संतुलन बनाकर चलने के लिए लिखी है ये महिला अपने दम पे कुछ भी कर सकती है

 नेहा: पाठक उत्सुक होंगे यह जानने के लिए कि क्या आप को भी बचपन में चांद-तारों की बातें अच्छी लगती थीं? क्या आप का भी मन होता था अंतरिक्ष में जाने का?
कैलाश: हाँ  चाँद तारे बहुत अछे लगते थे, मै भी सपने में हवा में तैरता था

नेहा:  क्या आप इस कहानी के किरदारों की तरह असल जीवन में भी ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ अपनाते हैं?
कैलाश:  हाँ झटका लगने के बाद, होश संभालना आज मै ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ की पूरी कोशिश करता हु

नेहा: इस दौर के लेखकों और उन की लेखन शैली के विषय में आप कुछ कहना चाहेंगे? क्या आप उन लेखकों को कोई संदेश देना चाहेंगे?
कैलाश: हर किसी का अपना अंदाज है 

नेहा: आजकल महिलाएं लगभग हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। इसरो में उन के योगदान के बारे में आप क्या कहेंगे?
कैलाश: इसरो हो या जॉब की बात हो महिलाएं ऑफिस औरघर चलाने में पुरुषों के बराबर है

नेहा: आप को अपने अलावा किस लेखक या लेखिका का लेखन सब से ज़्यादा पसंद है?
कैलाश: बचपन में मुंशी प्रेम चंद, और नए युग की कुछ लेखिका

 नेहा: आप के अनुभव के आधार पर अच्छे लेखन के लिए सब से अधिक आवश्यक क्या है?
कैलाश:  सबसे अधिक अवश्यक है आप क्या लिखना चाहते है और उसे अपनी सरल भासा में लिखे और अपने घर व मित्रो से डिस्कस करे

नेहा:  क्या आप इन दिनों पुस्तक लिखने के अलावा भी किसी प्रकार का लेखन कर रहे हैं?
कैलाश: नहीं

 नेहा: आप के पाठक आप की अगली पुस्तक जारी होने की उम्मीद कब तक कर सकते हैं?
कैलाश: एक साल के भीतर

नेहा: क्या आप अपने पाठकों से कुछ और भी कहना चाहेंगे?
कैलाश: पाठको से गुजारिस है की हिंदी के अच्छे उपन्यास पढ़े चाहे नया लेखक ही क्यों न हो

नेहा:  इस साक्षात्कार के लिए अपना कीमती समय निकालने के लिए धन्यवाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
कैलाश: धन्यवाद शुक्रिया

Author Name: Kailash Chandra Mishra
Book Title: Neelima Ne Chhua Aasman – Ek Space Girl Kee Kahani
Interviewed By: Neha Sharma
Published By: Evincepub Publishing
Order On: Amazon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *